'मेरी अब तक की फिल्मो में तूफ़ान मेरे लिए सबसे चल्लेंजिंग फिल्म रही है', राकेश ओमप्रकाश मेहरा

मुंबई , जुलाई 02     डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने हमे कुछ कल्ट फिल्में दी है जैसे रंग दे बसंती और भाग मिल्खा भाग। उनकी अगली फिल्म 'तूफ़ानअमेज़न प्राइम पर 16 जुलाई को रिलीज़ हो रही है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ जिसे ऑडियंस खूब पसंद कर रही है। राकेश ने न्यूज़ हेल्पलाइन से की बातचीत फिल्म को लेकर और बहुत कुछ। 

 

फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "आप एक सपने को पूरा करने की तरह फिल्म बनाना शुरू करते है। फिल्म बनाना मानो एक खाली कैनवास पर पेंटिंग करने के सामान है। जब हमने तूफ़ान का फर्स्ट कट देखा था हमें एहसास हुआ था की हमने एक वर्ल्ड सेलर फिल्म बनायीं है। यह हॉलीवुड या बॉलीवुड नहीं बल्कि सभी बाउंड्री को पार करेगी। मैं बहुत खुश हूँ की आज हमारी फिल्म सही हाथों में है और अब यह 240 देशो में स्ट्रीम होगी। "

 

फिल्म पर काम करने के अपने अनुभव को शेयर करते हुए उन्होंने बताया, "जब हमने तूफ़ान पर काम करना शुरू कियामुझे एहसास हुआ यह एक कांटेक्ट स्पोर्ट है। यह दूसरे स्पोर्ट्स से अलग है। यहाँ आपको एक इंसान को मारना है। क्रिकेटफुटबॉल या एथलेटिक्स से बिलकुल अलग है। वहाँ आप  भागते हो लेकिन अलग अलग ट्रैक में। बॉक्सिंग में आपको मारना है। 

 

उन्होंने आगे कहा, "मेरी अब तक की फिल्मो में तूफ़ान मेरे लिए सबसे चल्लेंजिंग फिल्म रही है। फिल्म तूफ़ान रंग दे बसंती और भाग मिल्खा भाग का मिश्रण है। "

 

राकेश के लिए इस फिल्म को बनाना काफी लिब्रेटिंग अनुभव रहा। इसपर बात करते हुए उन्होंने कहा, "तूफ़ान बनाना काफी लिब्रेटिंग था। इसमें ऐसा सब्जेक्ट था जो मेरे दिल के बहुत करीब हैं। मैं ज्यादा कुछ नहीं बताना चाहूंगा क्यूंकि ऑडियंस फिल्म देखकर खुद डिस्कवर करेंउसका मजा ही अलग होता है। "

 

फरहान के साथ उन्होंने दूसरी बार काम किया। उनके साथ काम करने के अनुभव को शेयर करते हुए राकेश ने बताया, "तूफ़ान फिल्म का आईडिया फरहान ने ही दिया थाजब मैंने फिल्म की चार लाइन नरेशन सुनी थी , मैं समझ गया था यह सफर काफी लम्बा लेकिन खूबसूरत होने वाला है।  फरहान इस क्राफ्ट को पूरी तरह से समझते है इस वजह से उनके साथ काम करके मेरा काम और चमकता है। "

 

फिल्म तूफ़ान को राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में फरहान एक नेशनल लेवल बॉक्सर के किरदार में  नजर आएंगे। उनके साथ मृणाल और परेश रावल भी नजर आएंगे। फिल्म अमेज़न प्राइम पर 16 जुलाई को रिलीज़ होगी।

Posted On:Friday, July 2, 2021


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.